शादी समारोह से बाहर आये नेता की सिर में गोली मारकर हत्या

शादी समारोह से बाहर आये नेता की सिर में गोली मारकर हत्या

छतरपुर। सागर संभाग में अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, आये दिन गंभीर मामलें सामने आ रहे हैं और कानून व्यवस्था खस्ताहाल नजर आ रही हैं।

बीती रात छतरपुर जिले के ईशानगर निवासी बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महेंद्र गुप्ता के सिर में गोलियां मारी गई है। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। महेंद्र गुप्ता बिजावर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नही हो पाया हैं।

घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता सागर रोड स्थित गजराज पैलेस में किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी स्थल के बाहर ही उन्हें अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। गोली कांड के बाद भगदड़ मच गई। महेंद्र पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

वारदात की सूचना पुलिस को दी गयी जहाँ इसे पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच में जुट गई है। महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top