MP News: सुरखी विधानसभा के बिलहरा आएंगे आज CM डॉ यादव, बहनों से करेंगे संवाद

MP News: सुरखी विधानसभा के बिलहरा आएंगे आज CM डॉ यादव, बहनों से करेंगे संवाद

सागर। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 26 मार्च मंगलवार को सागर के बिलहरा आएंगे। वे बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 मार्च को सागर और गुना लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.15 बजे भोपाल से सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बिलहरा पहुंचेंगे।

आज बिलहरा में वे भाईदूज के अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही भाईदूज पर बहनों से धागा बंधवाएंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.30 बजे गुना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिलहरा में कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top