Tuesday, December 23, 2025

भाजपा में छोटे-छोटे जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती : गोविंद सिंह राजपूत

Published on

भाजपा में छोटे-छोटे जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती : गोविंद सिंह राजपूत

सागर। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने की। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े भी उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें छोटे-छोटे जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौपी जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी लता बहन है, जिन्होंने सरपंच का चुनाव लडा और जीता भी। अब सांसद का चुनाव लड़ रही है, वह भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है, सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को अपनी अपनी जिम्मेदारीया निभाते हुए प्रत्येक बूथ केंद्र के अंतर्गत आने वाले एक-एक मतदाता के पास पहुंचना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस चुनाव में अपनी अपनी जिम्मेदारियां के साथ कार्य करते हुए बूथ को मजबूत करने में काम करेगा। इसके साथ-साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को लाभार्थियों तक पहुंच कर उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना होगा कि एक-एक घर पर भाजपा का स्टिकर और एक झंडा अवश्य लगाएं।

जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका। यह चुनाव युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान का चुनाव है। जिसे हमें उत्साह और ऊर्जा के साथ ऐसे कार्य करना है मानो यह चुनाव हम स्वयं लड़ रहे। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतर आए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा हमें जो भी कार्य सौंपे गए हैं, उनको निष्ठा के साथ पूरा करते हुए चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Latest articles

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

More like this