क्या कमलनाथ भी होंगे भाजपा में शामिल ? 

क्या कमलनाथ भी होंगे भाजपा में शामिल ? 

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की शनिवार को फिर अटकलें तेज हो गई। दरअसल पूर्व सीएम अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द करके अचानक दिल्ली जा रहे है। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे है। उनके इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है। दिल्ली में आज से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पूरी प्रदेश भाजपा दिल्ली में रहेगी। ऐसे में पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर तेज हो गई है।

पूर्व सीएम कमलनाथ और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने शुक्रवार को शहर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की संभावना को बल मिल गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से गोविंद राय, विश्वनाथ ओकटे, दीपक सक्सेना और सुनील जायसवाल विधानसभा प्रभारी के अलावा अरुणोदय चौबे और रामू टेकाम ने सहित बड़े नेताओं ने बंद कमरे में गुफ्तगू की है जिसकी चर्चा जोरों पर है।

आपको बता दे की पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान एक ही बात कहते नजर आते हैं कि आपका क्या कहना है। वहीं, जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का कहना है कि यह सिर्फ चर्चा है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि सुमित्रा महाजन और वीडी शर्मा पहले ही संकेत दे चुके हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top