प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात आरोपी ने गोली मारकर कर दी हत्या
रायसेन। सांची थाने के कमापर मंदिर में प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह राजपूत निवासी मड़वाई रोज की तरह मंदिर आया था आरती के दौरान आरोपियों ने फोन कर उसे मंदिर के बाहर बुलाया और मंदिर के गेट पर ही उसके सिर में गोली मार दी। प्रहलाद को विदिशा अस्पताल ले जाया गया यह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है। प्रहलाद सिंह प्रॉपर्टी का काम करता था।
सांची थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया युवक मंदिर आया था इस दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। हत्या का कारण अभी अज्ञात है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

