नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा : यश अग्रवाल

नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर के वार्ड और पंचायतों में होगा नव मतदाता सम्मेलन

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले भर के वार्डों और पंचायतों में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है। संगठन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी वार्ड और पंचायत स्तर पर पहुंचकर नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी मजबूत लोकतंत्र के स्थापित करने के लिए मतदाता की अहम भूमिका रहती है। प्रदेश और जिले भर में ऐसे कई मतदाता है, जो इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। ऐेसे मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नवमतदाताओं को दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के 20 साल बेमिसाल, प्रदेश में सीएम से लेकर पीएम तक भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश के उत्थान के लिए काम किए है। यही कारण है कि हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ में मतदाताओं का आशीर्वाद मिला। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि युवा और नव मतदाता पहले ही से भाजपा की कार्यप्रणाली से लेकर संतुष्ट हैं। फिर चाहे वह राम मंदिर का मामला हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों ने देश की विकास में गति दी है।

यह सब कुछ मतदाताओं के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी नव मतदाताओं के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा सरकार की जनहितैषी योजना और उनकी निष्पक्ष कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। ताकि फिर आने वाले समय फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बन सकेंगे। जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top