मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत 24 फरवरी को लोक अदालत शिविर आयोजन

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत 24 फरवरी को लोक अदालत शिविर आयोजन

लोक अदालत शिविर 24 फरवरी को

सागर। समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत 24 फरवरी को लोक अदालत शिविर आयोजन किया जाएगा। शिविर में राजस्व, पु लिस, वन, विद्युत एवं नगरीय निकाय विभाग के शमनीय आपराधिक मामलों, न्यायालयों में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते से निराकरण किया जाएगा।
प्रकरणों का निराकरण किये जाने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए त्रि-स्तरीय दलों का गठन किया गया है। जिनमें
लेवल 1 टीम में बीटगार्ड, कोटवार, पटवारी, आरक्षक, प्रधान आरक्षक, लाईनमैन एवं पैरालीगल वालेन्टियर्स,
लेवल 2 टीम में ग्राम न्यायधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, उपखंड अधिकारी वन, उपखंड मजिस्टेªट, कनिष्ठ यंत्री, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी लेवल 3 टीम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला अभियोजन अधिकारी शामिल है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →