सागर बार चुनाव में अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, महिला सदस्य अनीता चुनी गई

बार चुनाव में अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, महिला सदस्य अनीता चुनी गई

सागर। शुक्रवार को सागर जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के चुनाव सम्पन्न हो गए जहाँ सुबह 9 बजे से मतदान हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। दिनभर चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में सरगर्मी बनी रही। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना के बाद अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह राजपूत ने जीत हासिल की है। जैसे ही अधिवक्ता जितेंद्र सिंह की जीत घोषित हुई तो कोर्ट परिसर गाजे-बाजे गूंज उठे वहीं सचिव कुँवर वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कौरव, पुस्तकालय अध्यक्ष के योगेंद्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी और महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनीता राजपूत कृपलानी ने जीत हासिल की है।

कौन किस पद पर था दौड़ में

अध्यक्ष पद के लिए अंकलेश्वर दुबे, जितेंद्र सिंह राजपूत, योगेश श्रीवास्तव, कृष्णकांत राय चुनावी मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र सिंह कौरव, रविन्द्र कुमार अवस्थी, माधव प्रसाद पटेल, सचिव पद के लिए नवीन कुमार पाराशर, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, रामगोपाल उपाध्याय, शिरीष यादव, बीके यादव, नरेन्द्र कुमार पांडेय, सह-सचिव पद के लिए मनोज सेन, ब्रिजेंद्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र कुमार गौतम, कमल कुमार रोहितास, कोषाध्यक्ष पद के लिए आलोक प्यासी, कल्याण सिंह दांगी, राजेश मिश्रा, किरणबाला पाठक, चन्द्रप्रभा दुबे, केके दुबे, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार मिश्रा, योगेंद्र स्वामी, महेन्द्र कुमार सेन, दीपक रैकवार, अरविंद कुमार जैन, बलवीर सिंह राजपूत, रीता दुबे, महिला कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आशा तिवारी, ऐनी गोस्वामी, अनीता राजपूत, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सनेंद्र कनासिया, तुलसीराम चढ़ार, दीपक शर्मा, श्याम सुंदर सेन, राजकमल चौधरी, नरेंद्र सिंह लोधी, संदीप सेन, मदन गोपाल नामदेव, सुनील सिन्हा, मोहित भारिल्ल, गिरीश गौतम, कमलेश सिंह राजपूत, कुलभूषण त्रिवेदी, रत्नेश कुमार राय, चन्द्रभान लोधी, अंशित बलैया ने नामांकन फार्म जमा किए थे।

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुझे इस मुकाम पर पहुंचाने का काम साथी अधिवक्ताओं ने किया है। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। सभी के साथ और सलाह के साथ काम करूंगा। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केपी दुबे ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 47 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में ये उम्मीदवार थे मैदान में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी में एक महिला प्रतिनिधि और चार पुरुष प्रतिनिधि के लिए चुनाव कराए गए।

खबर- गजेंद्र ठाकुर 9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top