मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शादी में शामिल होकर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
शादी में शामिल होकर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

शादी में शामिल होकर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत 

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकलमऊ के पास देर रात बाइक सवार सड़क किनारे बनी खंती में गिर गया। दुर्घटना में गंभीर चोटे आने से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार नाहरमऊ निवासी हरपाल पिता कड़ोरी लोधी उम्र 45 साल को एक्सीडेंट में आई चोटों के कारण बीएमसी में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायल को भोपाल रैफर कर दिया। लेकिन भोपाल ले जाने से पहले ही घायल की मौत हो गई।

मृतक के बेटे रामबाबू लोधी ने बताया कि मृतक हरपाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम मढ़िया गए थे। जहां से लौटते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पिता हरपाल लोधी ग्राम मोकलमऊ के पास घायल अवस्था में पड़े थे। उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या उनकी बाइक स्लिप हो गई, इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें बंडा स्लिप हो गई, इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें बंडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से बीएमसी रैफर कर दिया गया। जहां घायल हरपाल लोधी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →