मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

RTI लगाकर मांगे ₹5 लाख, रिपोर्ट की तो करदी मारपीट, मामला दर्ज 

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
RTI लगाकर मांगे ₹5 लाख, रिपोर्ट की तो करदी मारपीट, मामला दर्ज

MP : RTI लगाकर मांगे ₹5 लाख रिपोर्ट की तो करदी मारपीट, मामला दर्ज 

खंडवा। आरटीआइ लगाकर पांच लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर खदान और दुकान दोनों बंद कराने की धमकी देने वाले एनजीओ संचालक पर मोघट पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाने में भी मामला पहुंच गया है। फरियादी व्यवसायी राजेश परचानी ने मोघट पुलिस को शिकायत में बताया कि हरीश तोतलानी पुत्र दौलतराम निवासी सिंधी कालोनी गिट्टी खदान व दुकान के संबंध में आरटीआइ लगाकर बिना वजह मुझे परेशान कर रहा है। फोन पर भी धमकी

शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के पास हरीश तोतलानी ने अपशब्द कहकर व्यवसाय बंद करवाने और जान से मारने की धमकी दी। हरीश तोतलानी तीन दिन से परेशान कर रहा है। मोबाइल फोन पर भी लगाकर धमका रहा है। कहता है कि समझौते पर मुझे पांच लाख रुपये चाहिए।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। फरियादी ने बताया कि रिपोर्ट करने के बाद भी आरोपित मुझे धमका रहा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे मैं बुधवार में एक दुकान पर बैठा था। साथ में मेरा बेटा रोहित भी था। इतने में दुकान पर आरोपित आया और विवाद करने लगा। मना करने पर उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। मेरे बेटे रोहित ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीट दिया।

भागकर जान बचाई

फरियादी ने कहा कि मैंने कोतवाली भागकर जान बचाई। फरियादी ने मारपीट की शिकायत कोतवाली में भी की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित तोतलानी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →