CM ने किया संभागीय भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

CM ने किया संभागीय भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को सागर प्रवास के दौरान धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे कार्यालय जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन ने फीता काटकर लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय का अवलोकन कर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया इस दौरान पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top