Sunday, December 21, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Published on

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित किशोर न्यायालय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल हुआ। जिसे एंबुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तिली निवासी गोपाल पिता भरत पटेल उम्र 22 साल आरटीओ के सामने संचालित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह रात में काम पर था।

उसी समय वह बाइक लेकर किसी काम से तिली गया था। वापस लौटते समय किशोर न्यायालय के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना में गोपाल को सिर में गंभीर चोट आई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।

Latest articles

सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे – कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना

सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे - कृषि...

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

MP News: करनी सेना परिवार का जनक्रांति न्याय आंदोलन आज, लाखो की संख्या में हरदा पहुँचे करणी सैनिक

करनी सेना परिवार का जनक्रांति न्याय आंदोलन आज, लाखो की संख्या में हरदा पहुँचे...

साल का सबसे छोटा दिन आज, रात रहेगी सबसे लंबी,21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस, रात 8:33 बजे से बदलेगा सूर्य का मार्ग

साल का सबसे छोटा दिन आज, रात रहेगी सबसे लंबी,21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस,...

More like this