मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने के आरोप
इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। बिंद्रा ने गाली-गलौज भी की और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है।
FIR के मुताबिक, 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की यानिका से शादी हुई थी। मारपीट की घटना 8 दिसंबर की है। इसके बाद यानिका को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज करवाया।
हालांकि, मामला शुक्रवार शाम को सामने आया। विवेक बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह सोसायटी के गेट पर पत्नी के साथ नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस के CEO हैं। यूट्यूब पर विवेक के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। मां से बहस करने से रोका तो पत्नी को पीटा गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने FIR दर्ज कराई है। वैभव, विवेक बिंद्रा के साले हैं। इसमें उन्होंने बताया, “मेरी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक इस समय सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। 8 दिसंबर की सुबह 3 बजे विवेक अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। यानिका ने बीच बचाव की कोशिश की तो विवेक पत्नी पर भड़क गए।”
FIR के मुताबिक, “इसके बाद विवेक ने कमरा बंद करके यानिका के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। बाल नोंचे। बहन के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। सिर में घाव की वजह से बहन को चक्कर भी आ रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें कड़कडूमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती करवाया है।” भाई बोला-बहन शारीरिक और मानसिक रूप से टूट गई
भाई वैभव ने बताया कि शादी के बाद हुई घटना से यानिका ने बहन को फोन करके इसकी सूचना दी। फिर मैं अपनी बहन के साथ यानिका के घर पहुंचा। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक बहन का अस्पताल में इलाज चला। मारपीट के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई है। वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही है।
(पुलिस का कहना है कि विवेक बिंद्रा की यानिका से शादी 6 दिसंबर को नहीं, बल्कि 6 नवंबर को हुई थी। हालांकि, FIR में शादी की डेट 6 दिसंबर लिखी है।)