मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग , फायर ब्रिगेड ने किया काबू 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग , फायर ब्रिगेड ने किया काबू
Sponsor Ad

सागर में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग , फायर ब्रिगेड ने किया काबू 

सागर। नेशनल हाइवे 44 फोरलेन पर गुरुवार की सुबह 9 बजे सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। जिसे मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बुझाया और लोगों की जान बचाई। जानकारी के अनुसार सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहे एक टैंकर में केमिकल भरा हुआ था। जिसमें सुबह 9 बजे देवरी थाने के ग्राम चीमाढ़ाना के पास अचानक आग लग गई। जिसे ड्राइवर टैंकर को छोड़कर दूर भाग गया।

जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग नहीं बुझ गई तब तक फायर ब्रिगेड से टैंकर पर पानी डाला गया। फायर ब्रिगेड के चालक बबलू प्रजापति ने बताया कि यह चौथी घटना है जब बीएस 6 वाहनों में इस तरह की आगजनी घटनाएं हो रही हैं। इस टैंकर में कोई जहरीला केमिकल भरा हुआ था, अगर यह टैंकर आग के कारण फट जाता तो आसपास के लोगों की जान बचाना भी मुश्किल हो जाता लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय से पहुंचकर टैंकर की आग बुझाई।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।