Saturday, January 31, 2026

पुराने विवाद का बदला लेने गोलियां चलाई दो की मौत बाकी घायल

Published on

पुराने विवाद का बदला लेने गोलियां चलाई दो की मौत बाकी घायल

बीना।  आगासौद थानांतर्गत ग्राम शेखरपुर में शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, यहां गाली-गलौज का बदला लेने के लिए एक परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मलखान पिता जाहर सिंह यादव (50) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक गांव के एक दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। हमले में मलखान की पत्नी सरस्वती सिंह यादव (45), रिश्ते का भाई रुपेन्द्र पिता मुन्नालाल यादव (25) को छर्रे लगने और कुल्हाड़ी से वार करने पर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलखान, छोटे भाई हरीसिंह यादव भी गंभीर हैं, वहीं, मलखान, छोटे भाई हरीसिंह यादव भी गंभीर हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार नरेश को भी छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला के बेटा दशरथ यादव ने बताया कि घटना की बाद मौके पर दो घंटे बाद मंडीबामोरा चौकी पुलिस पहुंची थी। यदि पुलिस या एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं, विवाद का कारण एक माह पहले चुनाव को लेकर हुई गाली-गलौज बताई जा रही है। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी, लेकिन अचानक हमला कर दिया। पीडि़तों ने गांव के कमल सिंह, नितिन यादव, निर्भय यादव, जसवंत यादव, भारत यादव, अरविंद यादव सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया है, जो हथियार लेकर पहुंचे थे।

Latest articles

MP News: आबकारी ठेकेदार बाइज्जत बरी, नियमविरुद्ध जोड़ा गया था नाम

सागर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमांशु पालीवाल लिंक कोर्ट राहतगढ़ ने आबकारी एक्ट के...

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने पीड़िता की मां से की बात

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने...

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल सागर...

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा छतरपुर जिले...

More like this

MP News: आबकारी ठेकेदार बाइज्जत बरी, नियमविरुद्ध जोड़ा गया था नाम

सागर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमांशु पालीवाल लिंक कोर्ट राहतगढ़ ने आबकारी एक्ट के...

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने पीड़िता की मां से की बात

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने...

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल सागर...
error: Content is protected !!