Friday, December 19, 2025

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीद सकते है। यह शुभ चीजे

Published on

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीद सकते है। यह शुभ चीजे

आज (10 नवंबर) दीपोत्सव का पहला दिन धनतेरस है। इस दिन खासतौर पर भगवान धन्वंतरि, यमराज के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर घर के लिए शुभ चीजें खरीदने की भी परंपरा है। काफी लोग आज बर्तन खरीदते हैं, सोने-चांदी की ज्वेलरी या घर की जरूरत की अन्य चीजें खरीदते हैं।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, क्योंकि इस तिथि पर धन्वंतरि समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे।

देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन के अंत में धनवंतरि भगवान अमृत कलश लेकर निकले थे। धनवंतरि आयुर्वेद के देवता है, इसलिए आयुर्वेद से जुड़े लोगों के लिए एक महापर्व है। आज सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में यमराज के लिए एक दीपक जरूर जलाना चाहिए।

धनवंतरि के साथ ही यमराज की पूजा करने से अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी सेहत मिलती है। ऐसी मान्यता है। आज धर्म-कर्म, पूजा-पाठ के साथ ही राशि अनुसार शुभ चीजें खरीदते सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक खराब नहीं होती हैं और हमारे लिए शुभ रहती हैं।

जानिए धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें

मेष- सोना-चांदी की ज्वेलरी, सिक्के, बर्तन, कपड़े ।

वृषभ – सोना-चांदी, पीतल, कम्प्यूटर, बर्तन, केसर, चंदन

मिथुन- भूमि, मकान, गहने

कर्क- सोना-चांदी, नया वाहन, आभूषण

सिंह- नया वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, सोना-चांदी, भूमि, बर्तन, फर्नीचर

कन्या – जमीन, घर, अनाज तुला- नौकरी या व्यवसाय में काम आने वाली चीजें

वृश्चिक- सोना-चांदी, बर्तन, पीतल, कपड़े

धनु- जमीन, मूल्यवान धातु और रत्न

मकर- घर की जरूरत की कोई भी चीज

कुंभ – किताबें, वाहन, फर्नीचर और घर की जरूरी चीजें

मीन- सोने-चांदी, रत्न, कपड़े

Latest articles

MP News: गोला कुआँ के पास प्लॉट रजिस्ट्री के दस्तावेजों में हेराफेरी, निगम ने जारी की यह जानकारी

रमा अतुल तिवारी, ज्योति दीपक घनघोरिया और निधी प्रवीण नायक के गोला कुआँ के...

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत सागर। सिविल...

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बढ़ी मांग

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की...

More like this