बाघ से जान बचाने के लिए रातभर पेड़ पर चढ़कर बैठा रहा युवक, सुबह होने पर ग्रामीणों ने की मदद

बाघ से जान बचाने के लिए रातभर पेड़ पर चढ़कर बैठा रहा युवक, सुबह होने पर ग्रामीणों ने की मदद

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत मुड़गुड़ी घघड़ार गांव में एक युवक बाघ का निवाला बनने से बच गया। बताया जा रहा है कि उमरिया से लौटते समय शाम को घने जंगल के बीच बाघ से उसका आमना सामना हो गया। हमले में लहूलुहान होकर किसी तरह वो पेड़ पर चढ़ गया और अपनी जान बचाई। बाघ के खौफ से शख्स को पेड़ पर अपनी रात गुजारनी पड़ी। बाघ का पंजा लगने से चोट के निशान
इसके साथ ही सुबह होने पर ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल का नाम कमलेश सिंह गोंड है। जिसके पैर व जांघ में बाघ का पंजा लगने से चोट के निशान है। युवक के मुताबिक वह रात में वापस उमरिया लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे बाघ मिला। जिसके बाद बाघ ने उसपर हमला कर दिया था। इतना सब होने के बाद भी उसने संयम नहीं खोया बल्कि समीप के एक पेड़ में चढ़ने में सफल हो गया और अपनी जान बचाई।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top