Friday, December 19, 2025

मध्यप्रदेश के इस जिले में होगा आज राहुल गांधी का रोड शो 

Published on

मध्यप्रदेश के इस जिले में होगा आज राहुल गांधी का रोड शो 

जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के स्टार नेता राहुल गांधी सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से 30 जनवरी 2023 तक जम्मू कश्मीर की लगभग 3970 किलोमीटर भारत जोड़ों यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में उन्हें देश भर से समर्थन मिला था। एक बार फिर अब राहुल की एमपी में यात्रा निकल रही है। मध्य प्रदेश के महाकौशल से राहुल गांधी ने पद यात्रा का आगाज किया है। राहुल गांधी 9 नवंबर को जबलपुर शहर की तीन विधानसभा में यह पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही जबलपुर की पूर्व विधानसभा में एक जनसभा को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है।

राहुल गांधी का ऐसा रहेगा दौरा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार की दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। राहुल गांधी पश्चिम विधानसभा के पंडा जी की माडिया से अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे जो की गौतम की माडिया, संजीवनी नगर, कछपुरा ब्रिज होते हुए उत्तर मध्य विधानसभा के लेबर चौक पहुंचेगी। राहुल गांधी की यात्रा में पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। उत्तर मध्य विधानसभा में राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना और कांग्रेस नेता करेंगे।

कुछ देर बाद उत्तर विधानसभा राहुल गांधी रुकने के बाद उनका रोड शो पूर्व विधानसभा की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी शाम करीब 5 बजे पूर्व विधानसभा के कांचघर चौक पहुंचेंगे जहां पर कि वह है अपने प्रचार वाहन से ही आमजन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखन घनघोरिया भी मौजूद रहेंगे। पूर्व विधानसभा में आमजन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे और उसके बाद फिर 10 नवंबर की सुबह सतना के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का कहना है कि राहुल गांधी के जबलपुर आने से न सिर्फ जबलपुर बल्कि पूरे महाकौशल के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। राहुल गांधी का यह दौरा कई मायनों में बहुत अहम है क्योंकि जब 2018 में राहुल गांधी ने महाकौशल के जबलपुर से प्रचार प्रसार का आगाज किया था उस दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब मान जा रहा है कि एक बार पुनः जब राहुल गांधी महाकौशल के जबलपुर से अपने प्रचार प्रसार शुरू कर रहे हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार एक बार पुनः मध्य प्रदेश में बनेगी।

2018 विधानसभा चुनाव का आगाज भी राहुल गांधी ने जबलपुर से ही किया था उसे दौरान राहुल गांधी ने ग्वारीघाट में पूजा अर्चना करने के बाद अधारताल तक रोड शो किया था जिसमें की हजारों लोग शामिल हुए थे। 2018 की तरह 2023 में भी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत महाकौशल से ही की है। लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना था कि कांग्रेस ने अपना चेहरा बदल लिया है। 2023 में राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत महाकौशल से ही की है। लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना था कि कांग्रेस ने अपना चेहरा बदल लिया है। 2023 में राहुल गांधी के स्थान पर उनकी बहन प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है। प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं।

Latest articles

MP News: गोला कुआँ के पास प्लॉट रजिस्ट्री के दस्तावेजों में हेराफेरी, निगम ने जारी की यह जानकारी

रमा अतुल तिवारी, ज्योति दीपक घनघोरिया और निधी प्रवीण नायक के गोला कुआँ के...

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत सागर। सिविल...

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बढ़ी मांग

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की...

More like this

MP News: गोला कुआँ के पास प्लॉट रजिस्ट्री के दस्तावेजों में हेराफेरी, निगम ने जारी की यह जानकारी

रमा अतुल तिवारी, ज्योति दीपक घनघोरिया और निधी प्रवीण नायक के गोला कुआँ के...

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत सागर। सिविल...

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बढ़ी मांग

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2025: वन मेले में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की...