सैकड़ों कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नरयावली विधानसभा में की भव्य अगवानी
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में शाल- श्रीफल व सूत की मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।
सागर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के रहली से नरयावली विधान सभा क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेस जनों के हुजूम ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण,मकरोनिया के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में ग्राम बम्होरी बीका में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भव्य अगवानी करते हुए शॉल- श्रीफल व सूत की मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

