Thursday, December 18, 2025

कांग्रेस की सरकार बनेगी: मतदाता को अपने साथ हुए धोखा की टीस : गुड्डू राजा बुंदेला

Published on

कांग्रेस की सरकार बनेगी: मतदाता को अपने साथ हुए धोखा की टीस : गुड्डू राजा बुंदेला

सागर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुड्डू राजा बुंदेला ने आज सुरखी विधान सभा के प्रत्याशी नीरज शर्मा के समर्थन में प्रचार किया और सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता बुंदेला ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बनने जा रही है। जनता शिवराज सरकार और उसके मंत्रियों से त्रस्त है। सुरखी की जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। इसकी कसक जनता में साफ दिखाई दे रही है।

ग्राम घाना में जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी का वादा है कि कांग्रेस सरकार बनी तो 1 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में आ जाएंगे 1500 रुपए। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में लोगों का अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। गत दिवस पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ जी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐतिहासिक घोषणा मतदाताओं के लिए करते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर दी है।

उन्होंने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले नारी सम्मान योजना के दस्तावेज में बतौर मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करेंगे।

1 जनवरी 2024 को प्रदेश की महिलाओं के खाते में आ जाएंगे 1500 रुपए। इतना ही नहीं महिलाओं को 500 रुपए में मिलने लगेगा घरेलू गैस सिलेंडर और तो और जिन महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म नहीं भरे गए हैं उन्हें भी 1 जनवरी से नारी सम्मान योजना का फार्म भरवाएगी कांग्रेस सरकार। पीसीसी कमलनाथ जी की चुनाव के समय यह घोषणा गेम चेंजर बनकर उभर रही है। पीसीसी अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार हुआ है।

कांग्रेस के संकल्प को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्माने ग्राम महुआ खेड़ा, चैनपुरा, सागोनी, ढकरई, पड़रई, बंजरिया खमरिया , घाना, साजी पहुंचे और उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा के संबंध में लोगों को जानकारी दी।

Latest articles

सम्मान और फैशन का मंच बना बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड, दिखी ग्लैमर की झलक

होटल ताज लेक फ्रंट में हुआ बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2025 समारोह भोपाल। होटल ताज लेक...

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

More like this