हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में केमीकल सिलेंडर फटा, मजूदर घायल

हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में केमीकल सिलेंडर फटा, मजूदर घायल

ग्वालियर। महाराजपुरा स्थिति हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में केमीकल सिलेंडर फटने से कई मजदूर घायल हो गए। दो मजदूर अभी तक बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच गए हैं। बचाव कार्य चल रहा है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान अचानक से केमीकल से भरा हुआ सिलेंडर फट गया। जिससे उसमें काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। सभी मजूदरों को बाहर निकला गया। लेकिन दो मजदूर अंदर फंसे रह गए। घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। मौके पर तीन फायरब्रिगेड वाहन पहुंच गए हैं। साथ ही पुलिस व प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top