सागर में 9 बजे तक 12.48 फीसदी मतदान: जिले की 8 सीटों पर 97 प्रत्याशी मैदान में, 2118 पोलिंग बूथों पर डाले जा रहे वोट

सागर में 9 बजे तक 12.48 फीसदी मतदान: जिले की 8 सीटों पर 97 प्रत्याशी मैदान में, 2118 पोलिंग बूथों पर डाले जा रहे वोट

सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12.48 फीसदी मतदान हो चुका है। जिले में 2118 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 597 संवेदनशील है। वहीं, 58 आदर्श मतदान केंद्र और 227 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं बंडा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी भी दम दिखा रही है। जिससे यहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। मतदान के चलते सुरक्षा के लिहाज से जिले में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं। मतदान के लिए जिले में 8 हजार से अधिक पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

 

65 हजार से अधिक मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सबसे पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू की गई। जिले में कुल 17 लाख 82 हजार 725 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 9,37,328, महिला 8,45,365 और 32 अन्य मतदाता शामिल हैं। आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2118 मतदान केंद्र हैं। इनमें सबसे अधिक 300 रहली विधानसभा क्षेत्र में है। बीना में 232, खुरई

में 253, सुरखी में 271, देवरी में 255, नरयावली

में 268, सागर में 248 और बंडा में 291 मतदान

केंद्र हैं। जिले में 1408 मतदान केंद्र ग्रामीण और

710 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। सबसे अधिक

2,48,128 मतदाता बंडा विधानसभा क्षेत्र में

हैं। इसके अलावा बीना में 1,90,765 खुरई

में 2,13,663 सुरखी में 2,24,353, देवरी में

2,16,374, नरयावली में 2,37,242, सागर में

2,08,843 और रहली में 2,43,398 मतदाता

मतदान करेंगे। जिले में 18-19 आयु वर्ग के

65,734 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या 597

है। जिनमें से 585 बेवकास्टिंग की जा रही है।

विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में 234 माइक्रो

ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। 12 क्रिटिकल

मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top