Tuesday, January 13, 2026

 रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या 

Published on

 रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या 

सागर। बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम निमोन में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात में गांव का सरपंच भी शामिल है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नीमोन निवासी 37 वर्षीय अरविंद पुत्र पूरन लोधी का पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र लोधी से लंबे समय से विवाद चल र था। रंजिश को लेकर रात करीब 9 बजे आरोपि ने मृतक को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में अरविंद गंभीर घायल हुआ। घटनाक्र‍ के दौरान गांव के लोग दुर्गा पंडाल में आरती कर रहे थे। वारदात सामने आते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर घायल को बंडा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा। जहां प्राथमिक उपचार कर घायल को गंभीर हालत में सागर रैफर किया गया। सागर में इलाज के दौरान अरविंद ने दमतोड़ दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बहरोल थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। वहीं परिवार वालों की शिकायत पर गांव के सरपंच समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

मृतक के भाई देवीसिंह लोधी ने बताया कि आरोपियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार थाने में शिकायत की। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच आरोपियों ने भाई अरविंद की हत्या कर दी। मृतक भाई अरविंद क मारपीट कर हत्या करने वालों में गब्बर, पुष्पेंद्र, अनिल, भूरे, गोलन, धर्मेंद्र, भगवान सिंह, महेंद्र आदि शामिल थे। बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि नीमोन में विवाद में हुई मारपीट में घायल एक युवक की मौत हुई है। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!