Tuesday, January 13, 2026

गंगा जमुना स्कूल मामले में 2 माह से फरार चल रहे आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published on

गंगा जमुना स्कूल मामले में 2 माह से फरार चल रहे आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

दमोह। शहर के चर्चित गंगा जमुना स्कूल में धर्मांतरण के आरोपों से जुड़े विवाद में फरार चल रहे नौ आरोपियों ने बुधवार को दमोह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखते हुए आरोपियों के रिमांड की मांग की थी।

जिसके बाद न्यायाधीश ने शाम बजे बजे तक पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करने का समय दिया। इसके बाद फिर से आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बाद तय होगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या जेल भेजा जाता है।

गौरतलब है कि शहर के फुटेरा मोहल्ला में संचालित गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे धर्म के बच्चों को जबरन हिजाब पहनाने और कलमा पढ़ने जैसे आरोप लगे थे। साथ में धर्मांतरण के आरोप भी लगे हैं। इस मामले में जब बवाल मचा, तो पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें से एक आरोपी स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य शिवदयाल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें बाद में न्यायालय ने जमानत दे दी। बाकी सभी नौ आरोपी फरार चल रहे थे।

इन फरार आरोपियों ने आज न्यायालय में सरेंडर किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इन परिणाम घोषित किया था। उनकी संपत्ति के कुर्क करने के आदेश भी जारी किए थे, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे थे। अब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता भरत सेन ने बताया कि उनके पक्षकारों ने न्यायालय में सरेंडर किया है।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!