फांसी की सजा काट रहा कैदी अस्पताल से हुआ फरार 

MP : फांसी की सजा काट रहा कैदी अस्पताल से हुआ फरार 

भोपाल। हत्या के एक मामले में भोपाल केंद्रीय जेल में फांसी की सजा काट रहा एक कैदी हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड से शनिवार सुबह हथकड़ी खेालकर फरार हो गया है। कैदी को खून की उल्टियां होने पर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने फरार कैदी पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही मानी जा रही है। दोनों को देर शाम तक जेल प्रबंधन निलंबित कर सकता है। आरोपी अपहरण और धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले में सजा काट रहा है।

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय रजत सैनी पु़त्र सुरेश सैनी गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है। वह कुछ साल तक भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। खजूरी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में उस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। भोपाल जिला अदालत ने आठ मई 2023 को हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत रजत सैनी पुत्र सुरेश सैनी को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई गई थी। आरोपी फांसी की सजा काट रहा था। उसे जनवरी 2019 में धोखाधड़ी और जुलाई 2019 में अपहरण संबंधी मामलों में भी न्यायालय सजा सुनाई जा चुकी है। 12 अक्तूबर को कराया गया था भर्ती

पुलिस के अनुसार, कैदी रजत सैनी को खून की उल्टियां होने के बाद 12 अक्तूबर को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। कैदी का ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने और खून की कमी के चलते हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हमीदिया अस्पताल में कैदी की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था। जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार 14 अक्तूबर सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर जेल देखा तो कैदी बेड पर नहीं था। वह हथकड़ी खोलकर फरार हो चुका था। जेल प्रबंधन की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जेल प्रहरण आत्मवचन जाट और राज आमले को निलंबित किया जा सकता है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top