ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार पति पत्नी दोनों ने मौके पर दम तोड़ा

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार पति पत्नी दोनों ने मौके पर दम तोड़ा

शहडोल। में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बताए गए हैं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर शहडोल की ओर आ रहे थे, तभी भानपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार हादसा सिंहपुर थाना क्षेत्र के भानपुर तिराहे के पास का है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर जितेंद्र सिंह (47) अपनी पत्नी वंदना सिंह (44) के साथ स्कूटी से निवाशी से शहडोल की ओर आ रहे थे। भानपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि भानपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी में आ रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मौत हो गई है मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top