चाकू से गोदकर कपड़ा कारोबारी के मुनीम की बेरहमी से हत्या,आधी रात में दिया वारदात को अंजाम

चाकू से गोदकर कपड़ा कारोबारी के मुनीम की बेरहमी से हत्या,आधी रात में दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर। समाधिया कालोनी इलाके में रहने वाले युवक की बुधवार आधी रात को चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक कपड़ा कारोबारी के यहां मुनीम था। उसे चाकू उसी के अपार्टमेंट के नीचे मारे गए, वह बचने के लिए घायल अवस्था में ही अपने फ्लैट तक भागा, यहां वह गिर पड़ा और अस्पताल में दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपित युवक हितेश कुमार काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का मृतक की पत्नी से था प्रेम प्रसंग
बताया जाता है कि आरोपित का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्यारा स्कूटी पर आया था, कुछ दूरी पर उसका एक साथी और खड़ा हुआ था। सीएसपी लशकर सर्किल अशोक जादौन ने बताया कि समाधिया कालोनी स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर – 301 में रहने वाला आकाश पुत्र भगवान दास देवानी उम्र 26 वर्ष कपड़ा कारोबारी के यहां मुनीम था। वह दुकान से छूटकर घर आ रहा था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही अपने अपार्टमेंट के नीचे उसने गाड़ी रोकी, उसके पीछे-पीछे स्कूटी पर सवार होकर एक बदमाश आया। उसके हाथ में चाकू था। पीछे से बदमाश ने आकाश पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया, इसके बाद ज़ब आशीष ने बचने की कोशिश की तो उस पर चाकू से और हमला कर उसका गला रेत दिया, इसके बाद ज़ब आशीष ने बचने की कोशिश की तो उस पर चाकू से और भी वार किए। उसके पेट में भी चाकू मारा। चाकू लगने से वह लहूलुहान हालत में ही बचने के लिए भागा। यहां अपने फ्लैट के सामने ही वह गिर पड़ा। उसे जेएएच ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top