मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गणेश विसर्जन कर रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत 

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
गणेश विसर्जन कर रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

गणेश विसर्जन कर रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत 

निवाड़ी। ओरछा में मूर्ति विसर्जन करने आए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है हालांकि उसके एक साथी को डूबने से बचा लिया गया। तीन दिनों से लगातार ओरछा की बेतवा नदी में लोग मूर्ति विसर्जन करने आ रहे हैं। ऐसे में घाटों पर काफी भीड़ हो रही है। पुलिस ज्यादा लोगों को पानी में जाने से मना भी करती है, लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। गुरुवार को ग्वालियर से मूर्ति विसर्जन करने आए कुछ लोग मूर्ति विसर्जित कर बेतबा नदी के कंचना घाट पर नहाने चले गए नहाते हुए दो लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहीं, घाट पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए लोगों को देखा तो शोर मचाने लगे। घाट पर मौजूद वोट क्लब के लोग तत्परता दिखाते हुए डूब रहे लोगों के पास वोट ले गए, जहां पर एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में चले जाने से नज़र नहीं आया। वोट क्लब के सदस्य प्रद्युम्न, दीपू आदिवासी, अक्षय ने एक युवक सकुशल बचा लिया, जिसका नाम भूपेंद्र राजपूत बताया गया है और पानी में डूबने वाले का नाम विकास बताया जा रहा है। इसकी सूचना तत्काल एसडीईआरएफ टीम को दी गई जो की डूबे हुए व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई हैं।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →