कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बवाल आपस में भिड़े कार्यकर्ता 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बवाल आपस में भिड़े कार्यकर्ता 

पन्ना। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। लेकिन कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक फिर खुलकर सामने आ गई है। पन्ना जिले की पवई विधानसभा पहुंची जन आक्रोश यात्रा में जमकर बवाल हुआ। इतना ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए और छीना झपटी भी होने लगी।

यह सब पवई विधानसभा से कांग्रेस के मुकेश नायक के विरोध में हुआ है। यात्रा के प्रभारी अरुण यादव के सामने मुकेश नायक मुर्दाबाद, मुकेश नायक भगाओ, पवई बचाओ जैसे नारे लगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव गुरुवार की सुबह दमोह जिले से पन्ना जिले की पवई विधानसभा पहुंचे।

यहां सिमरिया में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सिमरिया होते हुए मोहंद्रा के लिए यात्रा निकल गई। इसी दौरान मोहंद्रा के आगे पवई के रास्ते कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में खूब बवाल हुआ। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में खूब बवाल हुआ। यहां सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय कांग्रेस संघर्ष समिति के सदस्यों ने पवई विधानसभा से कांग्रेस के मुकेश नायक का विरोध किया। मुकेश नायक के विरोध के स्लोगन लिखे हुए हाथों तख्तियां लेकर कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाजी की। जन आक्रोश यात्रा में मौजूद अरुण यादव सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं के सामने मुकेश नायक मुर्दाबाद के नारे लगे। मुकेश नायक भगाओ पवई बचाओ के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस भिड़ते नजर भी आए। एक दूसरे को धक्का मुक्की करते दिखाई दिए। दरअसल, मुकेश नायक पवई विधानसभा से 1993 से पन्ना जिले की पवई विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। वह कांग्रेस सरकार में खेल शिक्षा मंत्री रह चुके है। 1998 और 2003 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन 2008 से लागातार पवई विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। इसमें वह 2013 में विधायक चुने गए थे।

इसके पहले 2008 भाजपा के बृजेंद्र प्रताप सिंह और 2018 में भाजपा के प्रहलाद लोधी से चुनाव हार गए थे। इसलिए इस बार भी उन्हें कांग्रेस पार्टी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन पार्टी में गुटबाजी सामने निकलकर आ रही है। इसलिए अगर पवई विधानसभा में मुकेश नायक को चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top