Wednesday, February 4, 2026

सूने मकान में चोरी कुकर, कढ़ाई, दाल तेल का कुप्पा भी नही छोड़ा चोरो ने

Published on

सूने मकान में चोरी कुकर, कढ़ाई, दाल तेल का कुप्पा भी नही छोड़ा चोरो ने

सागर। शाहगढ़ थाना अन्तर्गत सूने मकान में चोरों ने सेंध मारी कर गहने समेत गृहस्थी का सामान ले उड़े इतना ही नहीं चोर घर में रखा कुकर, कढ़ाई और डंका भी ले गए है। वारदात सामने आते ही फरियादी ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार फरियादी बलराम पुत्र कलू अहिरवार उम्र 30 साल निवासी वार्ड 15 शाहगढ़ ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह त्योहार पर परिवार के साथ अपनी ससुराल सहजपुरी गया था। रिश्तेदारी से घर लौटा और देखा तो घर के दरवाजे और पड़ोसी राहुल के दरवाजे टूटे हुए थे।चोर घर में रखा पंखी, कूलर, पानी की मोटर, पांच कुर्सी, मीठे तेल का कुप्पा, कढ़ाई, कुकर, डंका, कीपैड मोबाइल, चार्जर, मिक्सी, 5 किलो बीड़ी वाला जर्दा, चावल का कुप्पा, दाल का कुप्पा, आटे की टंकी, एक मंगलसूत्र सोने के लॉकेट वाला, एक जोड़ी चांदी की पायल और नकद 12 हजार रुपए चोरी कर ले गया है। वारदात सामने आते ही बलराम ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले में फरियादी ने कुछ संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं।

Latest articles

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

More like this

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...
error: Content is protected !!