मकरोनिया चौराहे पर नही बनेगा ओवर ब्रिज,विभाग ने रद्द करने का दिया आदेश 

मकरोनिया चौराहे पर नही बनेगा ओवर ब्रिज,विभाग ने रद्द करने का दिया आदेश 

सागर। मकरोनिया चौराहे पर दो भुजा वाला ओवरब्रिज नहीं बनेगा। इस ओवर ब्रिज को बनाने का विरोध मकरोनिया में किया जा रहा था, साथ ही सेना की ओर से भी अनापत्ति लेने का आग्रह किया गया था। टेंडर मई में किए गए थे लेकिन बीते पांच महीने में कोई कंपनी इसे बनाने के लिए आगे नहीं आई। अंतत: विभाग ने टेंडर रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विरोध के बीच इसे बनाने के लिए फिलहाल कोई कंपनी नहीं आई है। ओवर ब्रिज बनाना रद्द कर दिया गया है। इसे बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए, थे करीब दो महीने तक कोई ठेकेदार इसे बनाने के लिए टेंडर डालने नहीं आया। मकरोनिया चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने पहली बार 19 मई को टेंडर किए थे। जो जून में खुलना था। इसे 18 महीने में तैयार होना था। टेंडर खुलने की तारीख 20 जून थी।

इस तारीख तक किसी भी ठेकेदार ने टेंडर में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद टेंडर खुलने की तारीख आगे बढ़ाई गई। बढ़ी तारीख पर भी कोई ठेकेदार नहीं आया तो तीन बार तारीख बढ़ाई गई। जुलाई, अगस्त व सितंबर तक इसे बढ़ाया गया। विरोध के बीच 13 सिंतबर को टेंडर रद्द करने के आदेश चीफ इंजीनियर गोपाल सिंग ने जारी कर दिए हैं। इन्हें विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

स्थानीय लोग कर रहे थे विरोध :

दमोह रोड से सिविल लाइन चौराहा की ओर 36.04 करोड़ से बनने वाले इस दो भुजा वाले 882 मीटर लंबे टू लेन ओवरब्रिज का विरोध स्थानीय लोग कर रहे थे। यहां का व्यापार खत्म होने की आशंका जताई जा रही थी। साथ ही ओवरब्रिज बनने के कारण जाम से मुक्ति मिलने की बजाय समस्या बढ़ने की बात कही जा रही थी।

सेना ने भी लिखा था पत्र :सेना कमांडेंट ने 15 जुलाई को कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा कि ओवरब्रिज करीब 35 फीट ऊंचा बन रहा है। नियमानुसार सेना की जमीन के आसपास यदि कोई निर्माण होता है तो डिफेंस एक्ट 1903 के अंतर्गत आता है। इसलिए जरूरी है कि ओवरब्रिज बनने से पहले इस कार्यालय से अनापत्ति ली जाए। वहीं व्यापार ठप होने व जाम की समस्या बढ़ने की बात कहते हुए मकरोनिया के लोग लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव से भी मिले थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top