होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

Home

Latest News

Web Stories

Khabar Ka Asar

Facebook
/

 

 

विज्ञापन Photo of author

खबर का असर1

Post date

Published on:

| खबर का असर

178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी, BSP ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किया गठबंधन

भोपाल। बहुजन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चुनावी गठबंधन करते हुए मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। दोनों ही दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है। ये जानकारी शनिवार को बीएसपी और जीजीपी की संयुक्त प्रेसवार्ता में दी गई। वार्ता में बीएसपी की ओर से राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम, इंजी. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा मप्र सीएल वंशकार और जोन प्रभारी उपस्थित रहे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव, अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष, इंजी कमलेश टेकाम प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे। बीएसपी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि उनकी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लडेंगे। इसके लिए उन्होंने आपसी सहमति से 230 विधानसभा सीटों को आपस में बांट लिया है। इस नए गठबंधन के अनुसार, बीएसपी प्रदेश में 178 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जबकि जीजीपी शेष 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी। सभी सीटों पर दोनों ही दल एक दूसरे का समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि 2018 के चुनाव में मध्यप्रदेश में बीएसपी ने दो सीटें आपने खाते में की थीं।


ये बोले नेता, बनेगी सरकार
दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में मप्र में दलित आदिवासियों एवं बहन-बेटियों पर अत्याधिक हो रहे अन्याय-अत्याचारों का अंत करने बसपा और गोगंपा के गठबंधन की सरकार बनेगी। बीजेपी- कांग्रेस की तानाशाही पूंजीवादी सरकार का अंत होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।

ये सीटें जीजीपी की
रहली, देवरी, चितरंगी, धोहनी, ब्योहारी, जैतपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़, बांधवगढ़, मानपुर, बड़वारा, बरगी, शाहपुरा, डिंडौरी, बिछिया, निवास, बेहर, परसवाड़ा, सिवनी, केवलारी, लखनादौन जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, परासिया, पांढुर्णा, गोटेगांव, अमला, घोड़ाडोंगरी, भेसदेही, बैतूल, टिमरनी, सिवनी, मालवा, भोजपुरी, सिलवानी, बुधनी, खातेगांव, विजयरावगढ़, झाबुआ, थांदला, सेंधवा, पानसेमल, राजपुर, सरदारपुर, धर्मपुरी, कुक्षी, बदनावर, धार, भीकनगांव, भगवानपुर, महू और अलीराजपुर।