ससुराल चलने से मना किया तो पति ने करदी पत्नी की हत्या 

MP : ससुराल चलने से मना किया तो पति ने करदी पत्नी की हत्या  

भगवां।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदोल पट्टी के मथानी खेरा गांव में शनिवार सुबह पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मथानीखेरा गांव की जयबाई पाल पिता मुन्ना बाई पाल (20) की शादी 13 माह पहले रामटौरिया गांव में रहने वाले धनीराम पिता राम सिंह पाल के साथ हुई थी। इसी परिवार में जय बाई की बड़ी बहन का भी विवाह हुआ है।

जय बाई पाल के भाई सुरेंद्र पाल ने बताया शादी के बाद कभी भी विवाद नहीं हुआ। दो सगी बहनों की धनीराम शादी एक ही परिवार में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। जय बाई पाल रक्षा बंधन मानने के लिए अपने मायके आई थी। लड़की के माता-पिता मजदूरी के लिए दिल्ली गए हुए हैं। इस कारण वे घर पर नहीं थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे जय बाई का पति धनीराम पाल पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए मथानी खेरा आया था। रात को घर में ही रुका। शनिवार सुबह 6.30 बजे भाई गांव में किसी काम से निकल गया था।

तभी पति ने पत्नी से ससुराल चलने के लिए कहा। पत्नी ने मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुरेंद्र पाल ने बताया कि जब वो लौटा तो घर के दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद थे। वह पड़ोसी के घर से अंदर पहुंचा। घटना को अंजाम देकर धनीराम मौके से भाग चुका था। उसने ग्रामीणों की मदद से घटना स्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर आरोपी धनीराम पाल को पकड़ लिया। पुलिस को घटना की सूचना दी। भगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप उपाध्याय ने बताया कि आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। उसके खिलाफ हत्या करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top