Saturday, January 24, 2026

आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री ने की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक

Published on

आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री ने की मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक

MP : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रालय में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी अचीवमेंट कम नहीं हैं। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश के आगामी विजन और मिशन पर समर्पण के साथ काम करना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावार को मंत्रालय में की सभीं मंत्रियों, सभी विभागों के प्रमुख सचिव,अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कोविड जैसे संकट में भी पूरी लगन से काम करने पर टीम मध्य प्रदेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल की उपलब्धियों पर मंत्रियों और अधिकारियों की की मेहनत और तत्परता को लेकर धन्यवाद और बधाई दी। सीएम ने मंत्रियों, सीएस एवं समस्त पीएस का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पौने चार साल में शुरु की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। लाड़ली बहना योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के सफलतम क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। केन्द्र सरकार की योजनाओं में मध्यप्रदेश के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग एवं पूरी टीम को बधाई दी, अन्य सभी विभागों के भी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आचार संहिता में गरीब कल्याण और हितग्राही मूलक योजनाएं शिथिल न हों, अनवरत जारी रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

Latest articles

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक वितरण

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक...

More like this

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...
error: Content is protected !!