मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP के हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप मामले में आरोपी रही आरती दयाल बैंगलुरु में गिरफ्तार

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
MP के हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप मामले में आरोपी रही आरती दयाल बैंगलुरु में गिरफ्तार

MP के हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप मामले में आरोपी रही आरती दयाल बैंगलुरु में गिरफ्तार

MP : मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले हनीट्रैप कांड की आरोपी आरती दयाल को बेंगलुरु पुलिस ने दस लाख रुपए की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरती दयाल हनीट्रैप कांड में जमानत पर जेल से बाहर है और बेंगलुरु में स्थित एक स्पा सेंटर में फिजियो थेरेपिस्ट का कार्य कर रही थी। आरती दयाल की सहकर्मी ने कमरे से 10 लाख रुपए का सामान चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। बेंगलुरु की महादेवपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरती दयाल के खिलाफ 6 सितंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। आरती गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु की जेल में बंद है। बेंगलुरु पुलिस ने मप्र के पुलिस मुख्यालय को यह सूचना भेजी है।

10 लाख के जेवर चुराए, लगे आरोप

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार आरती दयाल ने सहकर्मी के साथ एक ही कमरे में रहती थी। सहकर्मी ने 10 लाख रुपए के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथ रहने वाले बाकी लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →