16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म ,गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म ,गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। घटना का पता तब चला जब पेट दर्द की शिकायत पर स्वजन किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। वहां जांच के दौरान उसके सात माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। हालांकि किशोरी अभी यह नहीं बता सकी कि उसके साथ किसने ज्यादती की थी।

स्वजन को भी नहीं थी जानकारी

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी कोहेफिजा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती है। सोमवार को उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच करने के बाद डाक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है तथा उसके पेट में सात माह का गर्भ है। यह सुनकर किशोरी के स्वजन सन्न रह गए। फरवरी में हुई थी ज्यादती

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाने को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसके साथ फरवरी के महीने में ज्यादती की गई थी। हालांकि उसने ज्यादती करने के वाले के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। इस वजह से पुलिस ने अभी अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी हासिल करने के लिए किशोरी की काउंसिलिंग की जाएगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top