बच्चो से मिलने पहुंचे युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी !  

MP : बच्चो से मिलने पहुंचे युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी !  

रायसेन।  सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज में रहने वाले करण सिंह पिता छोटेलाल जाटव उम्र 34 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करण सिंह पिता छोटेलाल जाटव दीवानगंज में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहा था। बुधवार शाम को करण सिंह अपनी ससुराल कालीटोर अपने बच्चों को लेने के लिए गया था ससुराल में कोई घर पर नहीं था इसी दौरान करण सिंह ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब ससुराल वाले ने देखा तो पुलिस को सूचित किया दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची फंदे से मृतक को उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के लिए पहुंचाया। यह पीएम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर मामला विवेचना में लिया है। करण सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top