होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

गांजे की खेती कर रहे पति पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, 682 पौधे सहित, 280ग्राम गांजा जप्त 

गांजे की खेती कर रहे पति पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, 682 पौधे सहित, 280ग्राम गांजा जप्त  मंदसौर।  दलौदा थाना पुलिस ने ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

गांजे की खेती कर रहे पति पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, 682 पौधे सहित, 280ग्राम गांजा जप्त 

मंदसौर।  दलौदा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या स्थित एक खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजे की अवैध खेती करने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में गांजे के पौधे और गांजा भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दलोदा थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आक्या गांव में महू-नीमच फोरलेन हाइवे रोड पेट्रोल पंप के पीछे एक दंपती द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। मौके पर दबिश दी जाए तो गांजा बरामद हो सकता है। मुखबिर से मिली सूचना पर दलोदा पुलिस ने एक टीम गठित कर आक्या गांव के महू- नीमच हाइवे रोड पेट्रोल पंप के पीछे खेत में दबिश दी। मौके से पुलिस ने 682 गांजे के पौधे बरामद किए। वहीं, एक थैली में 280 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे की कीमत पांच हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी वेणीराम पिता मन्नालाल माली उम्र 55 साल और उसकी पत्नी पुष्पा पति वेणीराम माली उम्र 51 साल निवासी आक्या के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

RNVLive

Total Visitors

6189375