बर्तन चमकाने के बहाने बदमाशो ने महिला की सोने की चैन और चूड़ियां चुरा ले गए 

बर्तन चमकाने के बहाने बदमाशो ने महिला की सोने की चैन और चूड़ियां चुरा ले गए 

उज्जैन। बर्तन चमकाने के नाम पर दो बदमाशों ने कोठी रोड निवासी महिला की सोने की चेन व चुड़ियां चुरा ली। आरोपितों ने बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। माधवनगर पुलिस के अनुसार अर्चना गुप्ता निवासी देवास रोड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने बुधवार सुबह 11:30 बजे घर के आंगन में तुलसी का पूजन कर रही थी। इस दौरान उनके घर पर एक युवक आया और बर्तन चमकाने का पावडर बताने लगा। उसने पावडर का डेमोस्ट्रेशन देते हुए बर्तन चमकाकर दिखाए।उसने कहा कि इससे गहने भी चमक जाएंगे। बदमाश की बातों में आकर अर्चना ने उसे डेढ़ तोला सोने की चेन और चुड़ियां भी दे दी। उसने पावडर लगाकर चेन व चूड़ी को कागज की पुड़िया में बांध दिया। उसने कहा कि इसे फ्रिज में रख दो। थोड़ी देर बाद निकाल लेना। बदमाश के जाने के बाद फ्रिज से पुड़िया निकाली तो उसमें पत्थर के छोट-छोटे टुकड़े निकले। महिला के अनुसार दो बदमाश बाइक से आए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित भरतपुरी और फिर पार्श्वनाथ कालोनी के सामने से जाते हुए दिखाई दिए हैं। 

Scroll to Top