सागर। खुरई विधानसभा अन्तर्ग दलित युवक की हत्या के मामले में खुरई से विधायक और मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशसन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को भोपाल में इस मामले में बोलते हुए हुए कांग्रेस पर निशाा साधा।
मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। सब कार्रवाई कर ली गई है।
मंत्री ने मायावती, मल्लिकार्जुन और कमलनाथ के ट्वीट पर कहा कि यह कोई जातिगत उत्पीड़न नहीं है। कोई अत्याचार जैसी स्थिति नहीं थी। यह दो पक्षों का पहले से विवाद था। इसी विवाद को लेकर ही झगड़ा हुआ था और फिर यह घटना हुई।
8 आरोपी गिरफ्तार, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा- घटना पर कांग्रेस कर रही है राजनीति
मामला खुरई में बरोदिया थाना क्षेत्र के नौनागिर गांव का जहाँ दलित युवक की पुरानी बुराई के चलते हत्या हो गयी मामले में खुरई देहात पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिस पर स्थानीय विधायक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस इस घटना पर राजनीति कर रही है, कांग्रेस के आरोप पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, हम क्षेत्र के विधायक हैं। हमसे सभी लोग मिलते हैं। कांग्रेस जिस तरीके से आरोप लगा रही है, ऐसा नहीं है। दो पक्षों के पुराने विवाद को लेकर घटना हुई है। कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए। कांग्रेस दो समाज को बांटने का काम कर रही है। खुरई में इनकी (कांग्रेस की) हालत काफी खराब है। इसलिए वह षड़यंत्र कर रहे हैं।
घटनाक्रम से जुड़े बिंदु
मृगक नितिन के भाई रोहित के अनुसार- पूर्व में सरपंच के बेटों क्रमशः आजाद सिंह और विक्रम सिंह ने उनकी बहन के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। इसी बात काे लेकर आरोपियों ने उनके परिवार से रंजिश पाल ली थी। वे लंबे समय से समझौते का दबाव भी बना रहे थे।
ताजा मामला 24 अगस्त (गुरुवार) शाम करीब 7 बजे का जब नितिन अपने पिता रघुवीर अहिरवार के साथ घर से सब्जी लेने निकला था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सरपंच पति कोमल सिंह ने अपने बेटों और साथियों के साथ उसे घेरकर लाठियों से नितिन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई नितिन की मां और भाभी को भी आरोपियों ने पीटा इसी दौरान मां के कपड़े भी फट मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़े ओढ़ाए
घायल नितिन को गंभीर हालत में खुरई अस्पताल ले जाया गया। यहां से सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल, गांव में पुलिस बल तैनात है। नितिन की घायल मां को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर भोपाल ब्यूरो- 9302303212