Sunday, January 11, 2026

MP: मंत्री भूपेंद्र सिंह बरोदिया नौंनागिर पहुंचे, मृतक के परिजनों से मिले जताया दुःख

Published on

मंत्री भूपेंद्र सिंह  बरोदिया नौंनागिर पहुंचे, मृतक के परिजनों से भेंट कर दुख जताया
परिवार को दी गई राहत और घायल के उपचार की जानकारी ली
सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर ग्राम पहुंच कर गत दिनों हुए घटनाक्रम में दिवंगत हुए नितिन अहिरवार के निवास पर पहुंच कर परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। मंत्री श्री सिंह ने मृतक के परिजनों से बात कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर श्री दीपक आर्य से मौके पर ही पीड़ित परिवार को दी  जाने वाली सहायता राशि की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को 412500 रुपए बैंक में हस्तांतरित किए गए हैं, एक लाख रुपए रेड क्रॉस के माध्यम से एवं एक लाख नगद तत्काल सहायता प्रदान की गई थी।  उन्होंने बताया कि चालान पेश होने पर 412500 की राशि और प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 10 लाख रुपए की अंतरिम सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से  स्वीकृत होने पर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल बड़ी बहू व बहिन अंजना के लि 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पीड़ित परिवार को गृहस्थी की सामग्री का नुकसान होने पर दो दर्जन से अधिक प्रकार की सामग्री भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अभी राशि और मिलेगी।मंत्री श्री सिंह ने मृतक के पिता रघुवीर अहिरवार और भाई विष्णु अहिरवार से चर्चा के दौरान बताया कि परिवार की बेटी की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से उनकी बात हुई है। बेटी को सागर,खुरई जहां भी सुविधा होगी वहां नौकरी दी जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने मृतक के पिता और भाई से चर्चा करते हुए मृतक की मां बड़ी बहू के उपचार की स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर ली और निर्देश दिए कि घायल के अच्छे से अच्छे उपचार के लिए आवश्यकतानुसार सागर की प्राइवेट हॉस्पिटल या भोपाल रेफर करने की व्यवस्था करें।
मंत्री श्री सिंह ने परिवार से कहा कि सहायता के लिए सरकार सभी कदम उठाएगी। आपराधिक मामले में न्याय होगा। दूसरे लोग सिर्फ भाषण देने आएंगे और फोटो उतरवा कर राजनैतिक इस्तेमाल करके चले जाएंगे। काम में भाजपा सरकार ही आई है और आएगी। मौके पर एसपी अभिषेक तिवारी भी उपस्थित थे।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।