खुरई के चहुंमुखी विकास से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली- राजकुमार सिंह
सागर। मंगलवार को मंत्री कार्यालय सागर आकर ग्राम खटोरा एवं उसके आसपास के लगभग 30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व खुरई के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रेरित होकर खटोरा ग्राम के लगभग तीस लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। मंत्री प्रतिनिधि की अनुपस्थिति के कारण मंत्री प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार सिंह बामोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया है।
सदस्यता लेने वालों में धनीराम अहिरवार, मोजीलाल अहिरवार, सियाराम अहिरवार, हनुमत अहिरवार, सरमन अहिरवार, धनीराम अहिरवार, जगदीश अहिरवार, भागचंद अहिरवार, जीवन अहिरवार, जितेन्द्र अहिरवार, कपूरे अहिरवार, रामलाल अहिरवार, लखनलाल अहिरवार, अत्तु अहिरवार, बहोरा अहिरवार, अनंदी अहिरवार, वीरे अहिरवार, शंकर प्रजापित, भैयालाल प्रजापति, झबूले प्रजापति, अंगद अहिरवार, मनुआ अहिरवार, जोधन अहिरवार, सल्लू अहिरवार, प्रेमदास अहिरवार, प्रहलाद अहिरवार, विमलेश साहू, अजव प्रजापति व कन्छेदी अहिरवार मुख्य रूप से शामिल हैं।