पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से कटकर करदी हत्या 

0

MP : पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से कटकर करदी हत्या 

डबरा। इलाके के सेमरी गांव में दोहरे हत्‍याकांड से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार यहां एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पता चला है कि दोनों के आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद पति ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार पति ने मौके पर पत्नी महादेवी बघेल और प्रेमी धर्मेंद्र जाट को कुल्हाड़ी से काट दिया। पति का नाम मुरारी बघेल पता चला है। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना डबरा के गिजोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी की है।