कांग्रेस कार्यालय में रात में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ हुई FIR

कांग्रेस कार्यालय में रात में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ हुई FIR

सागर। केसली नगर में आए दिन असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं जो आए दिन एक न एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया गया। कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा बोर्ड तोड़ दिया एवं फ्लेक्स फाड़ दिए। सुबह जब इसकी सूचना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह को मिली तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाना जाकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है एवं कहां की यदि पुलिस प्रशासन द्वारा आसामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडागर्दी शराबखोरी अपने चरम पर है आए दिन केसली नगर सहित पूरे क्षेत्र में अपराध घटित हो रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन है। कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले आसामाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ अनशन करने के लिए बाध्य रहूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top