गुम हुए तोते को ढूंढ के लाओ और दस हजार का इनाम पाओ ,
दामोह। करीब एक महीने पहले आम चोपरा ग्राम पंचायत में रहने वाली पुष्पा खरे का तोता गायब हो गया था। उन्होंने पोस्टर चिपकाए थे, अनाउंसमेंट कराया था और तोता खोजने वाले को रुपये देने की बात कही थी। दो दिन के बाद पास में ही रहने वाले युवक ने तोता घायल अवस्था में लौटाया था। ऐसा ही एक और मामला दमोह शहर का प्रकाश में आया है। तोता कोपालने वाले दीपक सोनी का तोता उड़ गया। फिर नहीं लौटा, परेशान दीपक ने शहर में पोस्टर लगवाए, मुनादी कराई, साथ ही तोता को लाने वाले को इनाम दने की बात की है। शहर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले दीपक सोनी परिवार का तोता कहीं लापता हो गया है। परिवार के लोग परेशान हुए। खजबीन करने के बाद भी जब ताेता नहीं मिला तो गुमशुदगी के पोस्टर शहर भर में लगवा दिए। मुनादी करवाई। बोला जो भी तोता वापस लाकर देगा, उसे तत्काल 10000 रुपये नकद दिये जाएंगे।
दीपक के परिवार को ताता से बेहर प्यार है। परिवार के लोगों का कहना है कि तोता सिर्फ पक्षी ही नहीं घर का सदस्य भी है।। उसके जाने से घर सूना हो गया है। उसको खोजने के लिए गली गली मुनादी कराई जा रही है। इनाम भी देने की बात कही गई है।
भरसक कोशिश करने के बाद पुलिस को सूचना देकर तोता वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। पुसि के पास पहुंचकर युवक बोला- 2 साल से तोता हमारे परिवार के साथ रह रहा है। पापा के कंधे पर बैठा था। रास्ते में कुत्तों की आवाज सुनी और उड़ गया। एक हफ्ते पहले उड़ा था, लेकिन लौट आया था दीपक ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी उड़ गया था, लेकिन लौट आया था।इसको लेकर पूरा परिवार परेशान हैं। परिवार बोला- जिस किसी को ये तोता मिले, उसे उनके घर पहुंचा दें। टीआइ विजय सिंह राजपूत का कहना है कि आवेदन आया है। जानकारी मिलेगी तो परिजनों तक तोता पहुंचा दिया जाएगा।