निस्वार्थ सेवा भाव के लिए हुई सम्मानित डॉ. प्रतिभा तिवारी”

निस्वार्थ सेवा भाव के लिए हुई सम्मानित डॉ. प्रतिभा तिवारी”

सागर। निस्वार्थ सेवा भाव से निरन्तर सामाजिक प्रगति के लिए तत्पर भारतीय स्त्री शक्ति की प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा तिवारी को महाकवि पद्माकर सभागार में प्रसारण केन्द बुन्देली बौछार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर सागर में चलाए जा रहे निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई, प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उस समय और भी गौरव का क्षण बन गया जब परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा प्रदान किया गया। यह शुभ अवसर था बुन्देली बौछार की पंचम वर्ष गांठ का जहा समाजिक एवं शिक्ष सम्बंधित विचारों का आदान प्रदान भी बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा आपस में चर्चा का विषय बना। इस अवसर पर सम्मन से अभिभूत डॉ. प्रतिभा तिवारी जी ने कहा कि निस्वार्थ भाव रखते हुए समाज हित में लगातार कार्य करना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सेवा करने से हमेशा अच्छे संस्कार हमें मिलते हैं। जिन्दगी में कामयाबी के लिए सेवा और सदाचार दोनो का ही बहुत बड़ा योगदान है। जो व्यक्ति सेवा और सदाचार से दूर रहता है, वह कभी सफल नहीं हो पाता। सेवा भावना वह मनःस्थिति है जिसमें कार्य किसी लाभ या स्वार्थ को ध्यान में रखकर नहीं किया जाता बल्कि इस भावना के साथ किया जाता है कि यह करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसके उपरान्त डॉ. प्रतिभा तिवारी जी ने बुन्देली बौछार को धन्यवाद ज्ञापित किया। शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों की सारगर्भित चर्चा के उपरान्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top