डॉ गिडीयन का जिला चिकित्सालय में हुआ स्वागत, स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर पदस्थ

डॉ गिडीयन का जिला चिकित्सालय में हुआ स्वागत, स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर पदस्थ

सागर। जिला चिकित्सालय सागर में डॉक्टर नीना गिडीयन का किया गया स्वागत। आज डॉक्टर नीना गिडीयन ने शासन के आदेश के अनुसार जिला चिकित्सालय स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर ज्वाइन कर लिया।पूरे स्टाफ ने डॉक्टर नीना गिडीयन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और मुंह मीठा किया।सीपीएस के स्टूडेंट्स ने स्वागत करके कहा मैडम ने 3 बैचेस पढ़ाकर 100% रिजल्ट दिया। मुंबई टीम के निरीक्षण में भी टीम ने उनकी सराहना की थी और उनके द्वारा आविष्कार किए गए गिडीयन स्यूचर की प्रशंसा की थी और उस सुचर को मुंबई ले गए।स्वागत के समय डॉक्टर जयंत सिविल सर्जन, डॉक्टर ममता तिमोरी सीएमएचओ, डॉक्टर ललिता पाटिल स्त्रीरोग विषेशज्ञ डॉक्टर सरोज भूरिया ,आरएमओ डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ,नवीन गुरु और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top