दिग्विजयसिंह भूल गए कि 2019 में कांग्रेस की ही सरकार थी, आरोपों पर कमलनाथ से जवाब लेना चाहिए- मंत्री भूपेंद्र सिंह

दिग्विजयसिंह भूल गए कि 2019 में कांग्रेस की ही सरकार थी, आरोपों पर कमलनाथ से जवाब लेना चाहिए- मंत्री भूपेंद्र सिंह

 

सागर में जिंदा जलाए गए धनप्रसाद अहिरवार के परिवार को कांग्रेस ने अकेला छोड़ दिया था – मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर घटनाक्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा है कि वर्ष 2019 के छेड़खानी और मारपीट के जिन मामलों की दिग्विजय सिंह बात कर रहे हैं इसका जवाब उन्हें उस समय की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांगना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इन घटनाओं के समय कांग्रेस की ही सरकार के अधीन शासन, प्रशासन काम कर रहा था और खुरई में भाजपा के समर्थक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर उनका ही प्रशासन प्रतिशोध के कारण झूठे मामले दर्ज कराने में लगा हुआ था।

दिग्विजय सिंह की नैतिकता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के ये नेता उस समय कहां थे जब कमलनाथ के शासनकाल में 17 जनवरी, 2020 को सागर के धर्मश्री की आवासीय कालोनी में समुदाय विशेष के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 24 वर्षीय धनप्रसाद अहिरवार को नृशंस तरीके से जिंदा जला कर मार डाला था। कांग्रेस सरकार ने उस समय एक रुपए की भी मदद मृतक धनप्रसाद की विधवा और उसके परिवार को नहीं की थी और चार आरोपियों को लंबे समय तक गिरफ्तार तक नहीं किया था।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि तब जिंदा जला कर मारे गए धनप्रसाद अहिरवार के घर पर श्री शिवराजसिंह चौहान गए थे। अपनी ओर से दो लाख रूपए की सहायता धनप्रसाद अहिरवार की विधवा को तत्काल दी थी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि घटना के दो महीने बाद ही जब भाजपा की सरकार बनी तब मैं स्वयं धनप्रसाद के परिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के पास भोपाल लेकर गया जहां उन्होंने कुल 10 लाख 25 हजार रुपए की सहायता धनप्रसाद की विधवा पूजा अहिरवार और उसके पिता को दी। कमलनाथ सरकार धनप्रसाद की जघन्य हत्या के मामले में आरोपियों के बचाव में काम कर रही थी लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही मजबूती से केस को अदालत में पैरवी कराई और धनप्रसाद के पांचों हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ उस समय धनप्रसाद की 22 वर्षीय असहाय विधवा पूजा अहिरवार से राखी बंधवाने तो दूर, उसके घर झांकने तक नहीं पहुंचे थे कि उस परिवार का चूल्हा भी जला है या नहीं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज बरोदिया नौंनागिर के घटनाक्रम में भाजपा सरकार ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारियां कर लीं और मृतक के परिवार में प्रशासन ने तुरंत पहुंच कर सहायता की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार में हुई सागर के धर्मश्री की घटना और हाल ही में हुई बरोदिया नौंनागिर की घटनाओं में कांग्रेस के बड़े नेताओं का रवैया कांग्रेस के नकली दलित प्रेम और दोगले चरित्र को उजागर करता है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजनैतिक स्वार्थ के लिए अनुसूचित जाति समाज को दशकों से गुमराह करके उसे धोखा देकर शोषण करती आई है। लेकिन अब अनुसूचित जाति समाज ने वास्तविकता को पहचान कर कांग्रेस से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जानते हैं कि खुरई की पूरी अनुसूचित जाति समाज भाजपा, विकास और भूपेंद्र सिंह के साथ है। दिग्विजय सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र की वास्तविकता से अवगत नहीं हैं। यहां की किसी भी समाज के एक भी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने या जमीनें हड़पने का काम कांग्रेस के शासनकाल में होता था जिसे सख्ती से बंद कराया गया है। तथ्य यह है कि जिन खुरई विधानसभा क्षेत्र के जिन दबंगों के कब्जे से अनुसूचित जाति व गरीब तबके के लोगों की भूमि छुड़वाई गई है वे दबंग कांग्रेसी आज के उनके ही वीडियो में देखे जा सकते हैं। कांग्रेस के नेता चुनावी स्वार्थ के लिए यहां की समरसता बिगाड़ने के घटिया हथकंडे अपना रहे हैं। इससे उनका ही झूठ और दोगलापन उजागर हो रहा है जिसका नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top