जिले की आठों विधानसभा में युवा मोर्चा नव मतदाताओं को जोड़ने का अभियान शुरू
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा से सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जिले की आठों विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे जिले में हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मतदाताओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान शहर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि विकास और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की नीतियों का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं व सरकार की सहायक नीतियों की वजह से प्रदेश का हर वर्ग उन्नति की ओर बढ़ रहा है। शिक्षा, नेतृत्व और उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप इंडिया हो या नई शिक्षा नीति। युवाओं के लिए एक नए प्रतिमान स्थापित करने के नए अवसर मिले है। रोजगार पैदा करने वाले युवाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि आप भी प्रदेश के विकास में अपने सहयोग दें। ताकि मप्र और भी आगे बढ़ सके, क्योंकि अगर प्रदेश बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जिसका उद्देश्य जनता की सेवा करना है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और इसरो की टीम ने हाल में जो कर दिया है, वो कोई भी सरकार नहीं कर पाई। माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जिक्र करते हुए कहा कि आज जो सड़कें गांव गांव में हैं, वह उन्हीं की देन है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र का प्राण तत्त्व है। वही उनकी गति है, स्फूर्ति है, चेतना है और आज है। युवाओं की प्रतिभा, तप, त्याग और गरिमा राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। युवा वर्ग पथ, संकल्प और सिद्धियां. राष्ट्रीय पराक्रम और प्रताप के प्रतीक हैं। इसी युवा शक्ति को अब अपने ज्ञान के माध्यम से आकार देना है। भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ फिर से विजयी बनाना है।
इस दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।