स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में, उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर निगम के 19 अधिकारी/ कर्मचारी सम्मानित
सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 19 अधिकारियों / कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पधारे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों में राजेश सिंह राजपूत, बृजेश तिवारी, सुधीर मिश्रा, संजय तिवारी, गौरव सिह राजपूत, संयम चतुर्वेदी, सृष्टि चौबे ,आशिमा तिर्की, रामाधार तिवारी , विक्रम जैन, सईउद्दीन कुरेशी, अकील खान, अनिरुद्ध, चाचोदिया, शशांक रावत, अविनाश रैकवार, अजय रैकवार राकेश तिवारी एवं देव कुमार चौबे शामिल है।
सम्मानित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने शुभकामनाएं दी।
ख़बर गजेंद्र ठाकुर✍️